विश्व पुस्तक दान दिवस पर रोटरी क्लब ने भेंट की प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकें
छिंदवाड़ा
15-Feb-26
रोटरी क्लब प्रतिमाह ज्ञान ई पुस्तकालय में भेंट कर रहे पुस्तकें
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा विश्व पुस्तक दान दिवस के अवसर पर खजरी चौक स्थित ज्ञान ई लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गई। जिले के दूर दराज से आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को इन पुस्तकों से काफी मदद मिलेगी।
इस पुण्य कार्य में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव रोटे निलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल रोटे अमित मक्कड़ सहित अन्य रोटेरियन साथियों ने भरपूर मददकी। रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के आवाह्न पर बैंक अधिकारी मृदुल अग्रवाल ने भी अपने परिवार के साथ पहुंचकर बड़ी संख्या में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में काम आने बाली पुस्तकें भेंट की।
पुस्तकालय प्रभारी संदीप साहू ने कहा कि रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी के नेतृत्व में पूर्व में इस पुस्तकालय हेतु अन्य सामग्री प्रदान की गई है एवं प्रतिमाह रोटरी क्लब प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आने बाली करेंट अफेयर्स की पुस्तकें प्रदान कर रहे है जिससे तैयारी करने वाले युवाओं को उससे बहुत मदद मिल रही है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने उपस्थित सभी युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में अपने लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रचित होकर सफलता प्राप्त करने शुभकामनाएं दी।एवं कहा कि रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा प्रतिमाह इन प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले यूवाओ को प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तके प्रदान की जा रही है। वैसे भी शिक्षा के प्रचार प्रसार में रोटरी क्लब अग्रणी भूमिका निभा रहा है।