Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विद्यार्थी परिषद् ने निःशुल्क पेपर बैग वितरण कर दिया प्लास्टिक मुक्त का संदेश

विद्यार्थी परिषद् ने  निःशुल्क पेपर बैग वितरण  कर दिया प्लास्टिक मुक्त का संदेश
छिंदवाड़ा
15-Feb-26

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, छिंदवाड़ा नगर इकाई द्वारा महाशिवरात्रि पर विशेष सेवा कार्य का आयोजन 

छिंदवाड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की छिंदवाड़ा नगर इकाई द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद् की गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) एवं विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) के माध्यम से मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क पेपर बैग वितरण एवं स्वच्छता संबंधी पहल संचालित की गई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक चेतना का प्रसार करना रहा।
इस अवसर पर विशेष रूप से प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता तथा छिंदवाड़ा के स्वच्छता एंबेसडर बादल भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही नगर निगम की समस्त स्वच्छता टीम ने भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में एबीवीपी के जिला संयोजक पीयूष श्रीवास, प्रांत सह मंत्री मोहित देहरिया, नगर SFD प्रमुख सुशील श्रीवास, नगर SFS प्रमुख अमन भावरकर, नगर सह मंत्री जय सोलंकी, शक्ति प्रजापति, राधिका साहू, मोहित प्रजापति, हिमांशु राजपूत सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिषद् के कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। परिषद् ने भविष्य में भी ऐसे सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share News On