एजीप्री लर्निंग सेमिनार की रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ने की मेजबानी
छिंदवाड़ा
19-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के मेजबानी में गत दिवस पेंच नेशनल पार्क के कार्यों रिज़ॉर्ट में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के वर्ष 2027-28 के सह मंडलाध्यक्ष की प्री लर्निंग सेमिनार,प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ छिंदवाड़ा रोटरी क्लब के मेजबानी में रोटे संदीप सिंह चंदेल डी एम सी के अलावा रोटरी पदाधिकारियों, प्रशिक्षक मंडल , सहायक गवर्नर्स एवं डिस्ट्रिक पदाधिकारी रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के पदाधिकारी एवं मेंबर्स ने सहभागिता की।
रोटे मुकेश साहू ने सेमिनार कहा कि असिस्टेंट गवर्नर का प्री लर्निंग सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आगामी रोटरी सत्र के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करना, संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाना तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को नई दिशा प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में पेंच भारती में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पेंच नेशनल पार्क की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में सभी को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा पीपी रोटेरियन देवेश बाजपेयी, डीईएस (डी) ने आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रोटे विनित पटौदी सचिव रोटे जयेश गुप्ता कोषाध्यक्ष रोटे अमित मक्कड़ डी एम सी रोटे संदीप सिंह चंदेल,असिस्टेंट गवर्र्न रोटे विनोद तिवारी,सीनियर मेंबर्स अतुल भार्गव,वर्ष 2027-28के असिस्टेंट गवर्नर रोटे दीपक खंडेलवाल, रोटे प्रशांत सोनी,रोटे दिलीप पाटनी, रोटे अर्पित नेमा, रोटे पंकज अग्रवाल, रोटे मनोज अग्रवाल, रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे रूपल अग्रवाल, रोटे निलेश गुप्ता, रोटे निलेश लाठ, रोटे संजय जैन,रोटे आशीष जैन, रोटे नंद किशोर डोडानी ,रोटे मुकेश जैन,रोटे युवराज अल्डक, रोटे सचिन वर्मा, रोट अनुराग वर्मा,रोटरी क्लब छिंदवाड़ा से शामिल हुए।