Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद खेल महोत्सव में आज 978 प्रवेश फॉर्म हुए वितरित

सांसद खेल महोत्सव में आज 978 प्रवेश फॉर्म हुए वितरित
खेल
19-Nov-26
आयोजन के सफलतार्थ हुई समीक्षा बैठक

छिन्दवाड़ा अपडेट

छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले के सांसद बंटी विवेक साहू के दिशा निर्देशन एवं सरंक्षण में जिला सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेड के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 19 नबम्बर को राज 11, नवीन जवाहर, योजना वरियर्स तथा राज बॉयस विजेता रहे जिन्होंने अगले चक्र में प्रवेष किया क्रिकेट स्पर्धा प्रभारी बिट्टू मंडराह एवं संदीप मालवी ने बताया कि आज भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 28 जुनियर सिनीयर वर्ग की टीमों ने अपना पंजीयन करवाया है।

आज तक प्राप्त आकड़ों के अनुसार सांसद खेल कप क्रिकेट टेनिस बॉल प्रतियागिता में टीमों की अधिकता के कारण प्रतिदिन 10-10 ओवर के 4 मैच करवाए जा रहे है। जिसमें विशेष रूप से शहरी खिलाड़ियों के साथ-साथ दूरस्त ग्रामीण अंचल के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। 20 नवम्बर को आनंद हॉस्पिटल क्लब विरूध ड्रेगन क्लब, धुरंधर क्लब विरूध ओ.एस. क्लब, पैंथर क्लब विरूध मान्य क्लब रोहना कलां जीजा इलेवन चन्दनगांव क्लब विरूध आर.सी.डी. परतला इलेवन के मध्य खेला जावेगा। 

आयोजक बिट्टू मंडराह ने बताया कि क्रिकेट के प्रति खिलाड़ियों का उत्साह देखते हुए प्रवेश तिथि 20 नवम्बर तक कर दी गई है। मैचों के आयोजन में रेवाराम बनवारी, शैलेश करमरकर, वसीम खान, राशिद खान, योगेश चंद्रवंशी, आनंद गोहर, सुधीर ताम्रकार, विवेक बिट्टू भाऊ, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे, संतोष सिरसाम अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाय प्रदान कर रहे है, खेल समिति के संयोजक अंकित सोलंकी, श्रेय जैन ने बताया कि सांसद महोदय की मंशानुरूप क्रिकेट की प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हो रहे है। प्रतिदिन 17 वर्ष आयु वर्ग समूह जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मैच आयोजित किये जा रहे है। अभिषेक के 60 रन की पारी व विक्की केे 3 विकेट आकर्षण का केन्द्र रहे।

आयोजन समिति सदस्य जावेद खान एवं कु. पूजा नामदेव ने बताया कि पंजीयन फॉर्म का वितरण निरंतर ओलंपिक संघ कार्यालय, सांसद कार्यालय बॉस्केटबॉल संघ कक्ष से जारी है। संघ से दिनांक 19 नवम्बर को 978 फॉर्माे का वितरण बास्केटबॉल, बैडमिटन, जुडो, कराडे, ताईकांडों, एथलेटिक्स, खेल के खिलाड़ियों, खेल प्रषिक्षकों, खेल संघों एवं खेल संबंधित टीमों को किया गया। 

जिला शालेय क्रीडा अधिकारी योगेश चौरिया के मार्गदर्शन में स्टेडियम ग्राउंड में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता एवं आगामी आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान कर आगे के क्रिकेट मैच एवं इवेंटस के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा बनाई गई। इस अवसर पर सांसद महोत्सव खेल आयोजन समिती के अंकित सोलंकी, संदीप मालवी, जावेद खान, आनंद गिरिपुंजे वसीम खान, शैलेश करमरकर, राशिद खान, आनंद गोहर, विवेक बिट्टू भाऊ, योगेश चंद्रवंशी, कु. पूजा नामदेव ने अपने विचार रखते हुए खेल महाकुंभ की सफलता हेतु आवाहन किया।
Share News On