भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान
राजनीति
19-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत गुरूवार को डेनियसल महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत कॉलेज के विधार्थियों को निबंध से संबंधित जानकारी दी गई और विषय अंतर्गत उन्हें निबंध लिखने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री बिट्टू विवेक मंडराह, रवि मालवीय, रोहित माहोरे, अविनाश शर्मा, विकास जामकर, नितेश साहू, अमन माहोरे, सौरभ ठाकुर आदि उपस्थित रहे।