शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक बने रत्नाकर आवारे
राजनीति
19-Nov-26
जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने किया सम्मान
प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिलने पर दी शुभकामनाएं

छिंदवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नव नियुक्त शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक रत्नाकर आवारे का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित, कर्मठ एवं योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर उनकी क्षमता और अनुभव का उपयोग करती है। शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसंयोजक के रूप में रत्नाकर आवारे को मिली नई जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रत्नाकर आवारे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निर्वहन करते हुए शिक्षक समुदाय को संगठन से जोड़ने, शिक्षा जगत से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ की जिला संयोजक अरुण शर्मा, पूर्व निगम सभापति, नगर निगम के पूर्व सभापति अभिलाष गोहर, अलकेश साव, दीपक कोल्हे , अरुण गद्रे, राजेश डेहरिया, शिव सरसवार, राजेश दौड़के, बंटी राय, अभिषेक परतेती, लवकेश यादव, कमल बाजपेई, मिलिंद खुंटाटे, प्रशांत नंदनवार, सचिन काले, कमरुद्दीन चानू, कमलेश ठाकरे, मंगेश कपाले, रविंद्र वाडेकर, अंश सूचक, मनीष तिवारी, मनीष निषाद, लकी विशाल निषाद, महेश सोनी, आकाश जी, साहिल, मनोहर ठाकरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।