Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब छिंदवाड़ा 15 पुरस्कारों से हुआ सम्मानित

रोटरी क्लब छिंदवाड़ा 15 पुरस्कारों से हुआ सम्मानित
छिंदवाड़ा
23-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

रोटरी द्वारा भोपाल में अवॉर्ड सेरेमनी एवं दीपावली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया जिसने रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा बना अधिकतम प्रोजेक्ट में सिरमौर। इस सत्र के विगत चार माह के दौरान डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न रोटरी क्लबों द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं सामाजिक प्रकल्पों के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों एवं रोटेरियंस को सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने अपनी उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के दम पर पूरे डिस्ट्रिक्ट में विशेष पहचान बनाई। क्लब द्वारा विगत चार माह में 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों का सफल आयोजन किया गया, जो डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लबों में सर्वाधिक रहे। इस शानदार उपलब्धि के लिए रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा को विभिन्न श्रेणियों में कुल 15 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संस्कार कोठारी जी एवं फर्स्ट लेडी रोटेरियन दीप्ति कोठारी जी के हस्ते क्लब के पदाधिकारी सम्मानित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन धीरेन्द्र दत्ता ने की, जबकि आयोजन का आतिथ्य रोटरी क्लब ऑफ भोपाल लेक्स द्वारा किया गया।समारोह में डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में रोटेरियन साथियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत किए गए 100 से अधिक उत्कृष्ट सेवा प्रकल्पों को पुरस्कृत किया गया।रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा की यह उपलब्धि क्लब के सभी सदस्यों की एकजुटता, समर्पण, सेवा भावना एवं टीमवर्क का परिणाम है। यह सम्मान न केवल क्लब के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भविष्य में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्य करने की प्रेरणा भी है।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!