नाईट राइडर्स, शांतिनाथ, बालाजी, सागर, लालबहादुर व मास्टर्स ने खेले मैच
खेल
23-Nov-26
शांतिनाथ टीम के कृष्णा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

छिन्दवाड़ा अपडेट
छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले के सांसद बंटी विवेक साहू के दिषा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 23 नबम्बर को छिंदवाड़ा नाईट राइडर्स, शांतिनाथ, बालाजी इलेवन, सागर, लालबहादुर एकेडमी व मास्टर्स क्लब इलेवन का शानदार प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजौलिया व निशा गोस्वामी एवं अन्य वरिष्ठजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सोमवार को टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शांतिनाथ टीम के खिलाड़ी कृष्णा ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर अपनी टीम को विजयश्री दिलवाई। नाइट राइडर्स व सागर क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार बैंटिग का प्रदर्शन किया। वहीं सागर क्लब व लालबहादुर एकेडमी ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्षन किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने व स्पर्धा प्रभारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल प्रदर्षन करने के लिए प्रेरित किया। प्राईज मनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए भाजपा के जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ अंकित सोलंकी, संदीप मालवी, बिटटू मण्डराह की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आर्कषक मैचों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्षक उपस्थित हो रहे है। 24 नवंबर को प्रातः 10 बजे से पहला मैच गांगीवाड़ा के पहलवान विरूध्द नवीन जवाहर जूनियर, नरभक्षी इलेवन बरारीपुरा विरूध्द मान्य इलेवन रोहना, के एस पी छिंदवाड़ा का मैच डी एस क्लब बीसापुर के मध्य खेलें जाएगें। मैचों के निर्णायक के रूप में रेवाराम बनवारी, शैलेष करमरकर, जावेद खान, वसीम खान, राशिद खान, आनंद गोहर, विवेक बिट्टू भाऊ, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे, संतोष सिरसाम अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।