मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को गम्भीरता से लें कांग्रेस पदाधिकारी: ओकटे
राजनीति
23-Nov-26
पांच व छह दिसम्बर को पुनः लगेंगे नाम जुड़वाने शिविर
18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने सक्रिय रहें पदाधिकारी
युवाओं वर्ग भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने शिविरों में अवश्य पहुंचे

छिन्दवाड़ा अपडेट
युवा वर्ग का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पुनरू प्रारंभ होगी। आगामी माह में दो दिनों के लिए सभी विधानसभाओं में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम जोड़ा जाएगा। इसे सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण गम्भीरतापूर्वक लें क्योंकि भाजपा लगातार जिले से लेकर प्रदेश केन्द्र तक वोट की चोरी कर चुनाव जीत रही हैं। उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किए।
श्री ओकटे ने कहा कि युवाओं को अपनी सरकार चुनने का अधिकार है इसीलिये कोई पात्र युवा मत के अधिकार से ना चूकें। इसीलिये जिले के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण अपने-अपने क्षेत्रों में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। जिले की छिन्दवाड़ा विधानसभा, अमरवाड़ा विधानसभा, चौरई विधानसभा व परासिया विधानसभा में आगामी 05 और 06 दिसम्बर 2026 को पुनः फोटो निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी जाएगी। मतदाता सूची का 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं से भी आग्रह किया कि वे भी निर्धारित तारीखों में अपना मतदाता सूची में जुड़वाने पहुंचे। मतदाता सूची में युवाओं का नाम जुड़ना और वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने का सबसे बड़ा परिणाम राजस्थान के पंचायत चुनाव के परिणाम है जहां कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि लगातार वोट की चोरी के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करने का परिणाम है राजस्थान से समाने आ चुके हैं। श्री ओकटे ने आगे कहा कि अब देश, प्रदेश, जिले व पंचायत स्तर तक हवा बदल चुकी है। जनता भाजपा के झूठ को अब अच्छी तरह समझ गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओकटे ने अंत में जिले के समस्त 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से भी आग्रह किया कि आयोजित शिविरों में पहुंचकर वे भी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ाएं। अगर किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वे उक्त क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण से भी सम्पर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें नाम जुड़वाने में किसी तरह की परेशानी ना आएं। किन्हीं कारणों से नाम जोड़ने से अगर मना किया जाता है तो उसकी भी सूचना अवश्य दें ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके।