Home News Helpline Classified Jobs About Contact

व्यापारी संगठनों से सीधा संवाद, दिव्यांग बच्चों को दी 21 हजार की सहायता

व्यापारी संगठनों से सीधा संवाद, दिव्यांग बच्चों को दी 21 हजार की सहायता
राजनीति
23-Nov-26
धीरज खंडेलवाल एवं प्रवीण निखरा का दो दिवसीय छिंदवाड़ा प्रवास संपन्न

छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रवीण निखरा का दो दिवसीय छिंदवाड़ा प्रवास विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान, व्यापारिक संगठनों से संवाद, उद्योग जगत की बैठकें एवं दिव्यांग बच्चों के सहयोग जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रवास के प्रथम दिवस भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव, सांसद विवेक श्बंटीश् साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण शर्मा की उपस्थिति में वरिष्ठ व्यापारी बंधुओं का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में सुरेश अग्रवाल, गोपी नथनी, नन्हेलाल शर्मा, श्यामराव कपाले, ईश्वरी चौरसिया, उमाशंकर राय, श्यामसुंदर चंडक, रमेश साहू, विजय जुनेजा, खूबीलाल साहू, ज्योतिष किन्द्रा, बिहारीलाल नवतानी, पीताम्बर डोडानी, संतलाल बत्रा, नरेंद्र साहू एवं सुभाष सतीजा सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यापारी शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने व्यापारियों से संगठन के साथ सक्रियता से जुड़ने तथा पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण शक्ति है और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाना व्यापारी प्रकोष्ठ की प्राथमिकता है।

व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल, प्रवीण निखरा जिला संयोजक अरुण शर्मा के साथ आधार फाउंडेशन पहुंचकर दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की तथा उनके सहयोग के लिए ₹21 हजार की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने भविष्य में भी संस्था को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा मेडिकल, दवा एवं औषधि एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। बैठक में मनोज चौधरी सहित मेडिकल व्यवसाय से जुड़े व्यापारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ उद्योगपति दारा जुनेजा के निवास पर लघु उद्योगों से संबंधित बैठक में उद्योगों की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर चर्चा की गई। वहीं सराफा व्यापारी उमंग सोनी के प्रतिष्ठान पहुंचकर उनके परिवार को विवाह की शुभकामनाएं दीं तथा सराफा व्यापारियों से संवाद किया।

प्रवास के दूसरे दिन की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री ने ब्ॅैछ दिव्यांग बालिका छात्रावास में कन्या पूजन कर बच्चियों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निज निवास पर सौजन्य भेंट की। ब्ल्यूमैक्स कार्यालय में करण बत्रा, अक्षय जैन, अनुज पाटनी सहित सदस्यों के साथ बैठक कर व्यापारिक विषयों पर चर्चा की गई। प्रवास के अंतिम चरण में गांधी गंज स्थित लवली मक्कड़ के प्रतिष्ठान पर व्यापारी मंडल के सदस्यों से संवाद किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, वार्ड पार्षद बलराम साहू एवं गांधी गंज व्यापारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

पूरे प्रवास के दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण शर्मा के नेतृत्व एवं समन्वय में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान दीपू बंसल, निक्की सूर्यवंशी, श्रेय सिंघई, धर्मेंद्र चौरसिया, अखिलेश राय, सचिन काले, अंश सूचक, सुधीर शर्मा, देवेंद्र धनोरिया, शशिकांत सूर्यवंशी, आकाश जैन, बबलू अग्रवाल, संजय माहेश्वरी एवं शुभम शर्मा सहित व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल का यह प्रवास व्यापारी हितों पर संवाद, संगठनात्मक समन्वय एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!