Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अहीरी नृत्य हमारी समृद्ध पारंपरिक विरासत का हिस्सा: बंटी विवेक साहू

अहीरी नृत्य हमारी समृद्ध पारंपरिक विरासत का हिस्सा: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
23-Nov-26
खापा बिहारी और उभेगांव में इनामी अहीरी नृत्य प्रतियोगिता शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा अपडेट

चांद क्षेत्र के ग्राम खापा बिहारी और बिछुआ क्षेत्र के ग्राम उभेगांव में विशाल इनामी अहीरी नृत्य प्रतियोगिता एवं मढ़ई मेलों का आयोजन किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों ही कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर स्थानीय जनों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक इस तरह के आयोजनों में देखने को मिलती है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि अहीरी नृत्य हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आज भी ग्रामीणजन पूरे उत्साह और गर्व के साथ संजोए हुए हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सराहनीय माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि मढ़ई मेले और ऐसी लोक नृत्य प्रतियोगिताएं समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करती हैं। उल्लेखनीय है कि चांद क्षेत्र के ग्राम खापा बिहारी और बिछुआ क्षेत्र के ग्राम उभेगांव में विशाल इनामी अहीरी मढ़ई नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा और अहीरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध रखा। प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला।

कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि गोलु पटेल, संतोष पटेल, रोहित पोफली, दिनेशकांत मालवीय, विशवेन्द्र बैस, गबरू यादव, रानू रघुवंशी, बनवारी माहोरे, गोंविदराम पटेल, गेंदसिंह वानखेड़े, गोविंद पटेल, नरेश जैन, सुनील जैन, जगदीश साहू, श्याम बंदेवार, शंभू वानखेड़े सहित उभेगांव में रामधुन समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्राम खापाबिहारी व उभेगंाव में यादव समाज से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुगण और ग्रामीणजन मौजूद थे।   
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!