Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चंदननगर में मना श्री सत्य साई बाबा का 101 वां जन्मोत्सव

चंदननगर में मना श्री सत्य साई बाबा का 101 वां जन्मोत्सव
छिंदवाड़ा
23-Nov-26
सांसद बंटी विवेक साहू कार्यक्रम में पहुंचे

छिन्दवाड़ा अपडेट

साई रत्न श्री सत्य साई सेवा सेंटर भरतादेव रोड चंदनगांव छिन्दवाड़ा में श्री सत्य साई बाबा का 101वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने श्री सत्य साई बाबा को नमन करते हुए श्री सत्य साई बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होते हुए कार्यक्रम में मौजूद नन्हें कलाकारों से मुलाकात करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विदित हो कि श्री सत्य साई बाबा का 101वां जन्मोत्सव के अवसर पर साई रत्न श्री सत्य साई सेवा सेंटर सोमवार की सुबह से देर रात तक जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें नन्हें कलाकारों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बालाघाट प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि गोलु पटेल, संतोष पटेल, रोहित पोफली, दिनेशकांत मालवीय, विशवेन्द्र बैस, साई रत्न श्री सत्य साई सेवा सेंटर से प्रमुखजनों में योगेश पाटिल, प्रशांत हिंगणकर, नन्दू साहू, दत्तात्रय पाटिल, एम.बी. सक्सेना, अरविंद सोनी, शिवशंकर साहू, चंदन अयोधी, राजीव बक्शी, दिलीप श्रीवास्वत, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, श्रीमती शोभा नायडू, राकेश सनोडिया, हरिकृष्ण नायडू, श्रीमती निर्मला पांडे सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यगण मौजूद थे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!