कार्तिक पूर्णिमा व बैकुंठ चौदस पर अनगढ़ हनुमान मंदिर में दीपदान
धर्म
23-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में बैकुंठ चौदस एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में हरिहर मिलन का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं ने दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
महामंडलेश्वर श्री नागेंद्र ब्रह्मचारी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे कार्तिक मास के दौरान मंदिर में भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम से प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से विष्णुसहस्त्रनाम यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष पर्व पर प्रातः 6 बजे श्रद्धालुओं ने मंदिर में बनाए गए अस्थाई कुंड में तीर्थों का जल प्रवाहित कर दीपदान किया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार आयोजित इस विशेष पूजन में भगवान भोलेनाथ को तुलसी मंजरी अर्पित की गई, वहीं भगवान विष्णु का बेलपत्र से विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान श्हरि से हर के मिलनश् का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा उन्होंने धर्मलाभ प्राप्त किया।