मेघदौन के स्वास्थ्य शिविर में 338 मरीजों का हुआ इलाज
स्वास्थ्य
23-Nov-26
08 गंभीर मरीजों को किया गया छिन्दवाड़ा चिला चिकित्यालय रेफर

छिंदवाड़ा अपडेट
चांद भाजपा मंडल के ग्राम मेघदौन में 69 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 338 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 182 महिलाओं व बालिकाओं और 156 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। 08 गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।
सांसद विवेक बंटी साहू ने 69 वें शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उनका उचित इलाज कर उनका सहयोग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्हांेने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया साथ ही शिविर में मौजुद बच्चों से संवाद भी किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम यह रहे उपस्थित
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, रोहित पोफली, दिनेशकांत मालवीय, विशवेन्द्र बैस, सत्यनारायण चौरिया, रामसिंह पटेल, शिव चौरसिया, बलवीर डेहरिया, मेघराज सिंह, निरंकार पटेल, मोहन सिंह वर्मा, रंजीत सिंह, नीरज सिंह, चंद्रपाल साहू, विनोद चौरिया, प्रवीण रघु, पप्पू पटेल, गगन पटेल, रमन हरि कवरेती, भादू, रामप्रसाद, प्रवीण रघुवंशी, रंजीत सिंह, सतीश पटेल, शहजाद सिंह, रविन्द्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।