Home News Helpline Classified Jobs About Contact

देव सेठिया ने तबला वादन में प्राप्त किया प्रथम स्थान

देव सेठिया ने तबला वादन में प्राप्त किया प्रथम स्थान
छिंदवाड़ा
23-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

ग्वालियर स्थित राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय में 18 एवं 19 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में छिंदवाड़ा के होनहार कलाकार देव सेठिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। श्री नारायण संगीत विद्यालय के छात्र देव सेठिया ने तबला वादन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार प्रस्तुति में उनके छोटे भाई आरव सेठिया ने हारमोनियम पर बेहतरीन संगत दी।

उल्लेखनीय है कि देव सेठिया ने राज्य स्तर पर तीसरी बार यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व वे स्कूल स्तर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्बालरंगश् प्रतियोगिता में भी दो बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं, और अब महाविद्यालय स्तर पर भी उन्होंने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

समाजसेवी कृष्णा सेठिया के सुपुत्र देव और आरव का बचपन से ही शास्त्रीय संगीत के प्रति गहरा रुझान रहा है। दोनों भाइयों ने महज 4 वर्ष की अल्पायु से ही संगीत का विधिवत अभ्यास शुरू कर दिया था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। दोनों भाई जिले से बाहर कई प्रतिष्ठित शास्त्रीय मंचों और संभाग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी कला का जादू बिखेरते हुए अनेकों पुरस्कार जीत चुके हैं और कई दिग्गज संगीत गुरुओं के साथ संगत भी कर चुके हैं। देव और आरव की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके माता-पिता, गुरुजनों, विद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार सहित जिले के समस्त संगीत प्रेमियों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!