लोधी क्षत्रिय समाज ने बैठक में किया सामाजिक उत्थान विचार-विमर्श
छिंदवाड़ा
23-Nov-26
चौरई (छिंदवाड़ा अपडेट)
जिला लोधी क्षत्रिय समाज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय अन्नपूर्णा लॉन, चौरई में संपन्न हुई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी समय में समाज के विकास, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी समन्वय, सहयोग एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समाजहित में आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
बैठक का उद्देश्य समाज को संगठित कर नई दिशा देना तथा आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक प्रयास करना रहा।