Home News Helpline Classified Jobs About Contact

व्यापारी विरोधियों के भ्रामक नैरेटिव पर ध्यान न दें, देश निरंतर प्रगति कर रहा: धीरज खंडेलवाल

व्यापारी विरोधियों के भ्रामक नैरेटिव पर ध्यान न दें, देश निरंतर प्रगति कर रहा: धीरज खंडेलवाल
राजनीति
22-Nov-26
प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रवीण निखरा एवं संभागीय प्रभारी श्रेयांस वैद्य का प्रथम छिंदवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत

सांसद ने फुलों की वर्षा करके कार्यक्रम में मौजुद उद्योगपतियों एवं व्यापारियों का किया सम्मान

छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रवीण निखरा एवं संभागीय प्रभारी श्रेयांस वैद्य के प्रथम छिंदवाड़ा आगमन पर शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारी संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। अपने प्रवास के दौरान प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी प्रवीण निखरा, संभागीय प्रभारी श्रेयांस वैद्य, सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव पदाधिकारियों के सतह लघु उद्योग भारती की बैठक में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने स्थानीय उद्योगपतियों एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सांसद बंटी विवेक साहू ने फुलों की वर्षा करके कार्यक्रम में मौजुद उद्योगपतियों एवं व्यापारियों का सम्मान भी किया।

प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनसे प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी चाही थी। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वे पहले पूरे प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर जमीनी स्तर पर व्यापारियों से संवाद करेंगे और उनकी वास्तविक समस्याओं को समझेंगे। इसके बाद ही व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए प्रभावी सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चार माह के भीतर वे पूरे प्रदेश का दौरा कर व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे। खंडेलवाल ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले के व्यापारी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद विवेक बंटी साहू से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों ही जनप्रतिनिधि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास करेंगे।

व्यापारियों की हर समस्या के निराकरण के लिए तत्पर रहेंगे: बंटी विवेक साहू

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। व्यापारी अपनी समस्याओं और सुझावों से उन्हें अवगत कराएं, ताकि उचित मंच पर उनकी बात रखकर समाधान की दिशा में कार्य किया जा सके।

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता: शेषराव यादव

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी है। व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण करवाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यापारियों के साथ खड़ा है। जिले के व्यापारी अपनी समस्याएं सीधे संगठन के समक्ष रखें, ताकि संबंधित विभागों और शासन स्तर पर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जा सके।

धीरज खंडेलवाल ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि विरोधियों द्वारा व्यापारियों के बीच भ्रम फैलाने और सरकार के प्रति नकारात्मक नैरेटिव चलाने के प्रयासों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। व्यापारी ऐसे भ्रामक प्रचार से दूर रहें और सकारात्मक सोच के साथ देश की आर्थिक प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देशों में भुखमरी, अस्थिरता और अराजकता जैसी परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश की आर्थिक मजबूती, व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार और विकास की गति इस बात को दर्शाती है कि भारत वैश्विक स्तर पर अपनी आर्थिक पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों से देश की आर्थिक उन्नति में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रवीण निखरा, संभागीय प्रभारी श्रेयांस वैद्य, सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा वरिष्ठ व्यापारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने भी संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष अपने विचार एवं सुझाव रखे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन धर्मेंद्र मिगलानी ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रत्नाकर आवारे, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, पूर्व सभापतिअभिलाष गोहर, वरिष्ठ व्यापारी नरेन्द्र साहू, सुरेश अग्रवाल, दारा जुनेजा, दीपू बंसल सहित जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!