Home News Helpline Classified Jobs About Contact

11 सरकारी स्कूलों के लिए 6 करोड़ 29 लाख 84 हजार रुपये स्वीकृत: शैलेंद्र रघुवंशी

11 सरकारी स्कूलों के लिए 6 करोड़ 29 लाख 84 हजार रुपये स्वीकृत: शैलेंद्र रघुवंशी
शिक्षा
22-Nov-26
शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल

विद्यालयों में बढ़ेंगी आवश्यक सुविधाएं

चौरई (छिंदवाड़ा अपडेट)

चौरई विधानसभा क्षेत्र में शासकीय विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा क्षेत्र के 11 शासकीय विद्यालयों में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए कुल 6 करोड़ 29 लाख 84 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इस उपलब्धि पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी (बब्लू पटेल) ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, छिंदवाड़ा सांसद विवेक (बंटी) साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार है। शासकीय विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाओं का विस्तार होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चौरई विधानसभा के 11 विद्यालयों के लिए स्वीकृत यह राशि इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

इन 11 विद्यालयों के लिए स्वीकृत हुई राशि

1. हायर सेकेंडरी स्कूल बिंजावाड़ा - 57.88 लाख रुपये
2. हायर सेकेंडरी स्कूल बकानागनपुर - 59.11 लाख रुपये
3. हायर सेकेंडरी स्कूल साख - 57.88 लाख रुपये
4. हायर सेकेंडरी स्कूल टाप - 62.81 लाख रुपये
5. हायर सेकेंडरी स्कूल (बालक) चांद - 62.81 लाख रुपये
6. हायर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) चांद - 64.22 लाख रुपये
7. हायर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) चौरई - 64.22 लाख रुपये
8. हायर सेकेंडरी स्कूल पांजरा - 92.87 लाख रुपये
9. हाई स्कूल खुट पिपरिया - 33.83 लाख रुपये
10. हाई स्कूल कपुरधा - 40.21 लाख रुपये
11. हाई स्कूल बासखेड़ा - 34.01 लाख रुपये

रघुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। चौरई विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वीकृत राशि से विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन मिलेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल विकास योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। चौरई विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में मिली यह सौगात क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!