मिश्रा कॉलोनी में हुआ भव्य युग निर्माण प्रज्ञा दीप महायज्ञ
धर्म
22-Nov-26
प्रज्ञा, विवेक और समझदारी ही युग परिवर्तन का आधार: प्रज्ञापुत्र दुर्गेश जी

छिंदवाड़ा अपडेट
मिश्रा कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में युग निर्माण प्रज्ञा दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों साधकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर गायत्री महायज्ञ में आहुति दी। पूरा मंदिर प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भव्य दीप दर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विशेष संदेश को प्रज्ञापुत्र दुर्गेश जी द्वारा संगीतमय उद्बोधन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस संगीतमय उद्बोधन को और अधिक भावपूर्ण बनाने में युग गायक दिलीप प्रजापति एवं युग वादक अनुपम प्रजापति का विशेष सहयोग रहा। उनके भजन, गीत और वादन से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। यह भव्य आयोजन तहसील समन्वयक हेमंत माहोरे एवं पूनम माहोरे जी के विशेष श्रम सहयोग से सफल हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला विंग का विशेष सहयोग रहा। पूनम माहोरे जी के साथ रेणुका प्रजापति एवं जयश्री बघेल ने आयोजन की तैयारी में विशेष सहयोग दिया। साउंड सिस्टम की व्यवस्था संदीप जी द्वारा संभाली गई। इस पूरे दिव्य आयोजन में श्री धाम सेवा समिति का भी विशेष योगदान रहा।
अंत में तहसील समन्वयक हेमंत माहोरे जी ने बताया कि आगामी समय में यहाँ पर और भी भव्य आयोजन किए जाएँगे, जिससे घर-घर में गायत्री का ज्ञान और प्रज्ञा का प्रकाश पहुँचे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में सद्ज्ञान, सद्भावना और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाएँगे।