Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जाम, उमरानाला, तामिया, मजबूत व थंडर क्लब रहे विजेता

जाम, उमरानाला, तामिया, मजबूत व थंडर क्लब रहे विजेता
खेल
22-Nov-26
जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सचिन व निशांत का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

छिन्दवाड़ा अपडेट

छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले के सांसद बंटी विवेक साहू के दिषा निर्देषन एवं मार्गदर्शन में जिला सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान में चल रही जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 22 नबम्बर को पहले मैच में जाम क्लब उमरानाला विजेता शौर्य क्लब उप विजेता, एसटी क्लब तामिया विजेता, स्कूल बॉयज चांदामेटा उप विजेता, मजबूत क्लब विजेता, गुलाबरा टीम उप विजेता, थंडर क्लब विजेता, टैक्स टाईटन उप विजेता रही। सचिन कुमार व निशांत सिंह आज के मैच के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बैंटिग का प्रदर्षन किया।

रविवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन करने हेतु मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, महामंत्री अंकित तिवारी, सुनील परतेती एवं एससी मोर्चा के भाजपा नेता आंनद गौहर विषेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल प्रदर्षन करने के लिए प्रेरित किया। प्राईज मनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए भाजपा के जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ अंकित सोलंकी, संदीप मालवी, बिटटू मण्डराह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आर्कषक मैचों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्षक उपस्थित हो रहे है। 23 नवंबर को प्रातः 10 बजे से पहला मैच बालाजी वॉरियर्स विरूध्द नाइट राइडर्स छिंदवाड़ा, शांतिनाथ इलेवन विरूध्द सागर क्लब, लालबहादुर शास्त्री विरूध्द मास्टर्स इलेवन के बीच मैच खेलें जाएगें। मैचों के निर्णायक के रूप में रेवाराम बनवारी, शैलेष करमरकर, जावेद खान, वसीम खान, राशिद खान, योगेश चंद्रवंशी, आनंद गोहर, सुधीर ताम्रकार, विवेक बिट्टू भाऊ, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे, संतोष सिरसाम अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।  
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!