श्री शिव मंदिर छोटा तालाब में दो दिवसीय कार्तिक दीप महोत्सव 23 एवं 24 नवंबर को
धर्म
23-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट
श्री शिव मंदिर, छोटा तालाब, सुभाष पार्क छिंदवाड़ा में कार्तिक दीप महोत्सव कार्यक्रम 2026 का आयोजन दिनांक 23 एवं 24 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक किया जाएगा। इस दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विवेक बंटी साहू, सांसद छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा उपस्थित रहेंगे। अतिथि के रूप में विक्रम अहाके, महापौर नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, पार्षद वार्ड क्रमांक 26, जिला छिंदवाड़ा के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा।
महोत्सव के प्रथम दिवस 23 नवंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एवं भजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 24 नवंबर को भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एवं भजन आयोजित होगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को श्री लड्डू गोपाल जी के सिंहासन का निःशुल्क वितरण किया जाएगा । इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आयोजन समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।