रोटेरियन साथियों ने चारगांव में ग्रामीणों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
छिंदवाड़ा
26-Feb-26
छिंदवाड़ा
ग्राम पंचायत चारगांव में एनएसएस इकाई के विशेष सात दिवसीय शिविर पहुंचकर रोटरी क्लब ने स्वयंसेवकांे को संगोष्ठी के माध्यम से नशे के दुष्पिणाम बताए और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में 8 बच्चों को कपड़े वितरित किए जिनके पिता नहीं अब इस दुनिया में नहीं है। साथ ही अन्य स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं बिस्किट के पैकेट प्रदान किए।

कार्यक्रम में युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी बड़ी संख्या में युवा नशा करने लगे हैं। उन्होंने कहा रासेयो स्वयंसेवक जिस तरह से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता रैली, घर-घर संपर्क एवं श्रमदान से ग्रामीणों का दिल जीत रहे है वे सभी बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में क्लब सचिव निलेश गुप्ता ने सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया कि आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने गांव को नशामुक्त बनाएं। रोटे अमित मक्कड़ ने कहा जहां एक और नशे से व्यक्ति को अनेकों बीमारी घेर लेती है वहीं नशा अपराध को भी जन्म देता है साथ ही आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है इससे बचे। रासेयो के जिला संगठक रविंद नाफ़डे ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा आज शिविर में पहुंचकर रोटेरियन साथियों ने इन स्कूली बच्चों को अनमोल उपहार स्वरूप उनके चेहरे पर खुशी लाने का जो कार्य किया है।उन्हें उनके जरूरत की पाठ्य सामग्री प्रदान किए ये पुनीत कार्य है। साथ ही बिना साधन के खेल से एकग्रता भी सीखी।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव रोटे निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल पी आर ओ रोटे अमित मक्कड़ सहित ग्रामीण जन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो रविन्द्र नाफडे, सरपंच रामजी श्यामंकर उपसरपंच राजकुमार चोरिया प्राचार्य महेश माहौरे, शिक्षक राधेश्याम रघुवंशी, संजय चोरिया, श्रीमती मंजू गौतम, श्रीमती नीतू चोरिया, ग्रामीण सेवक राम, चौतराम, गोविंद चोरिया, सत्यनारायण, सीताराम सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राधेश्याम रघुवंशी ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक श्री माहौरे ने किया। रासेयो स्वयं सेवको में कु आयुषी कराडे ,जिया गोडबोले,दिव्या दबेडे,वंशिका पवार सहित अन्य ने सक्रिय योगदान दिया।