गुजराती समाज के म. प्र.कार्यकारिणी सदस्य बने रोहित शाह उपाध्यक्ष व योगेश पटेल
छिंदवाड़ा
30-Jan-26
छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश गुजराती समाज की राज्य इकाई में गुजराती समाज छिंदवाड़ा के सक्रिय सदस्य रोहित भाई शाह को उपाध्यक्ष तथा योगेश पटेल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि के लिए संरक्षक मोहन भाई गोरी, सुरेश भाई मेहता, रमेश भाई परमार तथा प्रबंध समिति के अध्यक्ष अश्विनी भट्ट, नरेश शुक्ला, मनोज बाटविया, हंसमुख मेहता, ज्योतिबेन राठौड़, केदार शाह, मनीष भट्ट, राहुल सूचक, नितिन बाटविया, अमित रुपड़ा, अशोक पटेल, कल्पेश पटेल, सचिन बाटविया, आशीष पटेल, भाविक शाह तथा समाज जनो ने उन्हें बधाई दी तथा अखिल भारत गुजराती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई पटेल का आभार माना।

महामहिम राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल
मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल से गुजराती समाज छिंदवाड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने हवाई पट्टी पर सौजन्य भेंट की तथा गुजराती समाज छिंदवाड़ा द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा कार्यक्रमों से अवगत कराया साथ ही काष्ठ कला की अनुपम कृति स्मृति के रूप में उन्हें भेंट की प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अश्वनी भट्ट,उपाध्यक्ष केदार शाह, सचिव योगेश पटेल मनोज बाटविया, अशोक पटेल कल्पेश पटेल आदि सम्मिलित थे।