Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सुबह 5.30 बजे राम नाम का जाप कर जगा रहा सुंदरकांड ग्रुप

सुबह 5.30 बजे राम नाम का जाप कर जगा रहा सुंदरकांड ग्रुप
छिंदवाड़ा
30-Jan-26
55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी से जनजागरण का अभियान

छिंदवाड़ा

श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा आगामी तीन दिवसीय श्री रामजन्मोत्सव रामनवमीं 2026 की तैयारियों के उपलक्ष्य में 55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी सनातन यात्रा आज प्रातः 5 बजे से श्री धूनी वाले दादा मंदिर त्रिलोकी नगर छिंदवाड़ा से प्रारंभ होकर पूरे वार्ड में भ्रमण कर धूनी वाले दादा मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर समापन किया गया।  जिसमें सभी ग्रुप के सदस्यों के साथ साथ वार्डवासी भी उपस्थित रहे,साथ सभी वार्डवासियों को रामनवमीं की शाम 4 बजे ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा में शामिल होंने के लिए आमंत्रित किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर राम नाम लेकर सनातन धर्म से जुड़कर पुण्य लाभ अर्जित करें। 31 जनवरी को प्रभात फेरी सनातन यात्रा छोटी बाजार श्री बड़ी माता मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे वार्ड में भ्रमण कर पुनः श्री बड़ी माता मंदिर में समापन होगा। 


Share News On