Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

77 सालों में पहली बार सांसद के साथ आमने-सामने बैठकर सुलझ रही जनता की समस्याएं

77 सालों में पहली बार सांसद के साथ आमने-सामने बैठकर सुलझ रही जनता की समस्याएं
छिंदवाड़ा
30-Jan-26
सांसद कार्यालय में लगा जनता दरबार, सांसद बंटी विवेक साहू ने सुनी समस्याएं किया निराकरण

छिन्दवाड़ा

जिले की गरीब परेशान जनता ने 77 सालों में पहली बार ऐसा सांसद देखा जिसे वे करीब से उसके समीप बैठकर अपनी समस्याएं सुनाते हैं जिसे सांसद न केवल गंभीरता से सुनते हैं बल्कि उसके त्वरित निराकरण का प्रयास भी करते हैं। संबंधित विभाग और अधिकारी से तुरंत फोन पर बात कर समस्या का निराकरण करने के लिए कहते भी है। यह दृश्य है उस जनता दरबार का जो सांसद बंटी विवेक साहू की उपस्थिति में लगता है। 

ऐसा ही नजारा था शुक्रवार को सांसद कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा आमजनों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जानने और उसके निराकरण का। शुक्रवार 30 जनवरी को सांसद श्री साहू से मिलने के लिए सांसद कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। आमजनों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं सुनते हुए उसका निराकरण किया।

सांसद कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचे आमजनों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया था। जिस पर श्री साहू ने अधिकांश समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा, वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया। इस दौरान छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से आए हुए आमजनों सहित कुछ सामाजिक और अन्य संगठनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।  

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू सांसद कार्यालय सहित जिले में दौरे के दौरान लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कर रहे है। आमजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण होने से वे सांसद बंटी विवेक साहू का आभार भी व्यक्त कर रहे है। विदित हो कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा की जनता को अब अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और ना ही लंबी लाईनों में लगना पड़ रहा है। अब जनता के लिए सांसद बंटी विवेक साहू सहज रूप से उपलब्ध होकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे है।    
Share News On