भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का नेत्र शिविर 20 को
छिंदवाड़ा
30-Jan-26
छिंदवाड़ा
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 20 फरवरी को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें आंखों की जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे।
जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी ने बताया कि गरीब और ग्रामीण जनता की जरूरत को ध्यान में रखते हुए संगठन के निर्देश पर चिकित्सा प्रकोष्ठ दिनांक 20 फरवरी दिन शुक्रवार को जिला स्तरीय नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करेगा, जिसमें मोतियाबिंद की जांच करके निशुल्क ऑपरेशन और दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए जायेंगे।
इस शिविर की रूपरेखा तय करने के लिए आज जिला भाजपा कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की बैठक की गई। शिविर का स्थान जिला अस्पताल, हनुमान मंदिर के बाजू में, छिंदवाड़ा रहेगा। बैठक में शिविर का लाभ अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाने के लिए संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का संकल्प किया गया।
चिकित्सा प्रकोष्ठ को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शेष राव यादव का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में डॉ के एस बजाज, डॉ हितेश मिश्रा, डॉ दशरथ साहू और अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। जिले की जनता को इस शिविर का लाभ लेने की अपील की और कहा कि ऑपरेशन के इच्छुक मरीज 9202701001 और 9754969663 पर संपर्क कर सकते हैं।