Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नए मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व, फीता लगाकर किया स्वागत

नए मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व, फीता लगाकर किया स्वागत
छिंदवाड़ा
31-Jan-26
छिंदवाड़ा

सिंगोड़ी के हायर सेकेण्डरी स्कूल में नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सायकल रैली, सेल्फी प्रदर्शन, जागरूकता कार्यक्रम, संवाद और शपथ सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे ग्राम के सरपंच कपिल ठाकुर, विशेष अतिथि बीआरसी विनोद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष परसादी पटेल, जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली, समाजसेवी श्यामल राव , प्राचार्य बीएस सीलू सहित स्कूल के विद्यार्थी और स्टाफ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सरपंच  अनिल ठाकुर  ने कहा की लोकतंत्र की निर्वाचन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं से कहा की जिन्होंने 18 वर्ष  पूर्ण कर लिया हो नजदीकी बीएलओ से सम्पर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहिए। उपस्थित अतिथियों ने नये मतदाताओं का बैच लगाकर किया अभिवादन। सामाजिक कार्यकर्ता शयामल राव ने कार्यक्रम उपरांत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। आयोजन को सफल बनाने मे शिक्षक संजय सिंन्हा, महेश साहू, बीएलओ रामभरोस  मालवीय, विजय शर्मा, साजिद मंसूरी, दयाराम सूर्यवंशी, शिक्षक प्रीति यदुवंशी, रेखा उईके, मोलश्री चौरे, नीरज नेमा, संदीप हेडाऊ, दिनेश सदाफल का सहयोग रहा ।

Share News On