सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी ने ली भाजपा की सदस्यता
छिंदवाड़ा
18-Feb-26
छिंदवाड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के समक्ष विधानसभा परासिया क्षेत्र के कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी विनायक नागदवने ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि श्री नागदवने का अनुभव और प्रशासनिक कार्यशैली का लाभ संगठन को मिलेगा। उन्होंने बताया कि श्री नागदवने लंबे समय से जनसेवा से जुड़े रहे हैं और अब वे भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। श्री यादव ने कहा कि श्री नागदवने के भाजपा से जुड़ने से विधानसभा परासिया क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम धर्मेन्द्र मिगलानी, अरूण गद्रे, रोशन सिंगनापुरे, मनीष निर्मलकर, राहुल शर्मा, अनीश पटेल, संदीप बघेल, मोंटी शर्मा उपस्थित रहे ।