Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिव शक्ति सेवा मंडल ने 1 लाख 11 हजार 1 सौ 11 रूपए मंदिर में किए भेंट

शिव शक्ति सेवा मंडल ने 1 लाख 11 हजार 1 सौ 11 रूपए मंदिर में किए भेंट
छिंदवाड़ा
18-Feb-26
शिवरात्रि के भंडारे में सहयोग के लिए भक्तों और सहयोगियों का माना आभार

छिंदवाड़ा

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले शिव शक्ति सेवा मंडल के सेवादारों ने शिवरात्रि के अवसर पर पातालेश्वर धाम में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का यह 24 वां वर्ष था जिसमें श्रद्धालुओं को विभिन्न फलाहारी व्यंजन उपलब्ध कराए गए।

मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया और राकेश साहू ने कहा कि सुबह 5 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का कार्य चला। सभी सेवादारों एवं सांसद की उपस्थिति में मंडल द्वारा श्री बड़ी माता मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि मंदिर सेवादारों को भेंट की।  शिव शक्ति सेवा मंडल ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सेवादारों, सहयोगियों, दानदाताओं, श्री पातालेश्वर धाम प्रबंध समिति, नगर निगम,पुलिस प्रशासन, यातायात व्यवस्था, सफाई कर्मियों, विद्युत मंडल, पीडब्लूडी  विभाग, जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था ,प्रिंट, सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार माना। 
Share News On