Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिवाजी जयंती पर कल भंडारा, महाआरती और भव्य अतिशबाजी

शिवाजी जयंती पर कल भंडारा, महाआरती और भव्य अतिशबाजी
छिंदवाड़ा
18-Feb-26
छिंदवाड़ा

भारत में हिंदू साम्राज्य की स्थापना करने वाले वीर शिवाजी महाराज की जयंती कल 19 फरवरी को ईएलसी चौक स्थित शिवाजी स्मारक में भव्य रूप में मनाई जाएगी। छत्रपति शिवाजी मंडल द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

छत्रपति शिवाजी मंडल के अक्षय ओक्टे ने बताया कि गुरूवार 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर नागपुर रोड स्थित छत्रपति चौक पर सुबह 11 बजे सेे भंडारा, शाम 8 बजे महाआरती, अतिशबाजी एवं डी.जे. नाईट का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। छत्रपति शिवाजी मंडल ने समस्त नगर वासियों से अपील की है कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
Share News On