Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मजदूर और श्रमिक पंजीयन कराएं और 3000 प्रतिमाह पेंशन पाएं

मजदूर और श्रमिक पंजीयन कराएं और 3000 प्रतिमाह पेंशन पाएं
छिंदवाड़ा
20-Feb-26
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीयन अभियान का द्वितीय चरण 16 फरवरी से 15 मार्च तक

छिन्दवाडा 

श्रम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हेतु विशेष अभियान का द्वितीय चरण ग्रामीण क्षेत्रों में 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

श्रम पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न श्रमिकों को प्रदान किया जा रहा है। इनमें संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिक, निर्माण कार्यों में लगे मजदूर, रिक्शा चालक, हाथ ठेला चालक, सफाई कर्मी, आशा कार्यकर्ता, घरेलू कामकाज करने वाले श्रमिक, कृषि मजदूर, ईंट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिक, भूमिहीन मजदूर, बीड़ी मजदूर, हाथकरघा मजदूर, सिर पर बोझा उठाने वाले श्रमिक तथा कचरा उठाने वाले मजदूर आदि जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष है अपनी आयु अनुसार 55 रूपये से 200 रूपये कर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन करवा सकते हैं और श्रमिक की आयु 60 वर्ष होने के बाद 3000 रूपये प्रतिमाह पेंशन का लाभ ले सकते हैं।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।