Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सोना जीतने पर पावर लिफ्टिंग संघ ने दी प्रियांशु को बधाई

सोना जीतने पर पावर लिफ्टिंग संघ ने दी प्रियांशु को बधाई
खेल
20-Feb-26
छिंदवाड़ा

इंदौर में 17 एवं 18 फ़रवरी को आयोजित राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटी खेल कूद प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा पावर जिम के खिलाड़ी प्रियांशु पहाडे ने 66 किग्रा भार वर्ग में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 547.5किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पावर लिफ्टिंग संघ के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सोनी ने बताया कि प्रियांशु छिंदवाड़ा में पी जी कालेज में सेकेंड ईयर का छात्र है एवं पावर जिम में शैलेन्द्र सेवतिया के मार्गदर्शन में प्रेक्टिस करता है । प्रियांशु की इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स टीचर सुशील पटवा, प्रिंसिपल लक्ष्मीकांत जी, रवि दीक्षित, रविकांत अहिरवार, विक्रम, अजय ठाकुर, शेख सोहेब तथा संघ के अध्यक्ष शेषराव यादव, सचिव विकास सिंह,तिवारी दादा, अरविंद दुबे सहित सभी खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।