Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए रवीना कोचे का किया सम्मान

विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए रवीना कोचे का किया सम्मान
राजनीति
11-Jul-26
छिन्दवाड़ा

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और परिवार नियोजन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य लोगों को जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूक करना है। वक्ताओं ने बताया कि जब जनसंख्या तेजी से बढ़ती है, तो रोजगार, भोजन, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं पर दबाव बढ़ जाता है। संतुलित जनसंख्या ही देश के सतत विकास में सहायक होती है, इसलिए समाज में परिवार नियोजन और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।

महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान ने बताया कि नर्सिंग क्षेत्र में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए रवीना कोचे को कांग्रेस सेवादल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, दीपक बाजपेयी, पंचम अमरोदे, बलराम सिंह चौहान, सिंधु यादव, कीर्ति तिवारी, करिश्मा डेहरिया, संजय विश्वकर्मा, कादिर मंसूरी, स्वरूप शरण हुईके, शादाब बानो, पूजा विश्वकर्मा, वीणा जैन, महेश्वरी, सविता बुनकर,  डा हलीमा खान संगीता बट्टी कनेजा कुरैशी कलेजा कुरैशी निंजा उज्ज्वल मुदियार, सरस्वती विश्वकर्मा, रवीना कोचे, प्रेमलता हुईके, सरिता सन्नो कमरे, पार्वती मात्सकोले, डॉ. हमीदा खान, ज्योति मरकाम, मिला यादव, सावित्री तिवारी, गुलाम बी, हेमबाबू, देशराज, सोनू, गजेंद्र खेडेकर तथा निशा गोहिया , सुरेश भावे, ज्योति मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On