Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

घाट परासिया, जमुनिया और मेढ़कीताल में कच्ची शराब जप्त

घाट परासिया, जमुनिया और मेढ़कीताल में कच्ची शराब जप्त
छिंदवाड़ा
11-Jul-26
छिन्दवाडा

शनिवार सुबह आबकारी वृत्त क्रमांक- 1 एवं 2 के अमले ने अवैध शराब के अड्डों पर संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम घाट परासिया, जमुनिया एवं मेढ़कीताल में दबिश देकर घरों तथा नाले के किनारे तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के ड्रमों एवं डिब्बों में भरा लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 35 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब भी जप्त की गई। मामले में आरोपियों के विरुद्ध कुल 6 प्रकरण दर्ज कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी  नरेंद्र नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक लक्ष्मीचंद, आबकारी आरक्षक जितेंद्र सिंह, राजकुमार सैयाम एवं सुश्री सोनाली बरकड़े शामिल थीं।
Share News On