Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ने युवाओं के लिए निः शुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग प्रारंभ की

कांग्रेस ने युवाओं के लिए निः शुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग प्रारंभ की
राजनीति
11-Jul-26
छिन्दवाड़ा

एक फिर छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के युवाओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा निःशुल्क कोचिंग भी प्रारंभ कर दी गई है। युवाम कोचिंग के संचालक सुनील सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलनाथ एवं नकुलनाथ् जी के प्रयासों से छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिले के युवाओं को यूपीएससी, एमपीपीएससी, एमपी पुलिस, एसआई, रेलवे, एसएससी, पीईबी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां निःशुल्क कराई जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी इसके लिए युवाम कॅरियर एकेडमी पंचशील कॉलोनी में अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के उपरांत कक्षाएं आरंभ कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है इसके साथ ही एमपीपीएससी मेन्स के लिए कक्षाएं होगी जिसमें विद्यार्थी विभिन्न पदों के लिए चयनित हो सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को निरूशुल्क नोट्स, बुक व ड्रेस भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रतियोगी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को समान्य अध्ययन, मैथ्स, रीजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर व बैंकिंग आदि की प्रतिदिन 3 से 4 घंटों की कक्षाएं दी जाएगी। निःशुल्क टेस्ट सीरिज एवं चयनित विद्यार्थी जो डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, बैंक मैनेजर, रेलवे में अधिकारियों के पद पर चयनित हुए हैं उनका सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए 9752771715,7879227912 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share News On