Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मैहर पदयात्रा के दौरान भी जारी है लोकसेवा, दिलाई 1 लाख 60 हजार की आर्थिक सहायता राशि

मैहर पदयात्रा के दौरान भी जारी है लोकसेवा, दिलाई 1 लाख 60 हजार की आर्थिक सहायता राशि
राजनीति
11-Jul-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू अपनी छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा की व्यस्तता के बाद भी जिले के जरूरतमद मरीजों और आमजनों का ख्याल रख रहे है। धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू को जानकारी मिली थी कि अस्पतालों में भर्ती आर्थिक रूप से कमजोर 3 मरीजों का रूपयों के अभाव में इलाज नही हो पा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अपनी धार्मिक पदयात्रा के दौरान ही मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पत्र भिजवाकर तीनों मरीजों की बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उनकी स्वेच्छानुदान निधि से 3 मरीजों को 1 लाख 60 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। उक्त सहायता राशि मिलने से मरीजों का प्राईवेट अस्पतालों में ईलाज हो सकेगा। छिंदवाड़ा निवासी प्रभाशंकर पिता मिजाजी लाल को 50 हजार, सावंत पिता कमल धुर्वे को ़65 हजार एवं परासिया निवासी श्रीमती शवनम पति मोहम्मद फिरदोश अंसारी को 45 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। 

Share News On