मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के श्रद्धालुओं का स्वागत कर दी शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
11-Jul-26
विशेष ट्रेन जिले के 196 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

छिंदवाड़ा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिए शनिवार को विशेष ट्रेन से दोपहर 03.30 बजे रवाना हुई। इस बार जिले के 196 तीर्थ यात्रियों को यह अवसर प्राप्त हुआ है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधा जनक यात्रा के लिये 4 शासकीय कर्मचारियों को भी अनुरक्षक नियुक्त कर साथ भेजा गया हैं। तीर्थ यात्रियों के स्टेशन पहुंचने पर उन्हें निर्धारित कोच में बैठाकर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, नगरपालिक निगम महापौर विक्रम अहके एवं मेंबर रेलवे बोर्ड सत्येंद्र ठाकुर द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना करते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी गई। पूर्व सलाहकार समिति के सदस्य अंकुर शुक्ला एवं मंडल महामंत्री कंुदन मिगलानी ने भी समस्त तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया और उनकी सफल यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के लिए एक जनकल्याणकारी पहल है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का भी माध्यम बन रही है।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज शंकरलाल पाटकर, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, सरपंच जुगल यादव, जनपद सदस्य कुबेर सूर्यवंशी, जिला सोशल मीडिया संयोजक पीयूष बत्रा, मनीष निर्मलकर, अंकित जैन, राहुल बादशाह, अभिषेक परतेती, विक्की साहू, श्री भार्गव, लवकेश यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम सुधीर जैन, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मेहरा, तहसीलदार छिंदवाड़ा आकाश डहारे एवं तहसील छिंदवाड़ा एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के कर्मचारीगण उपस्थित थे ।