Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्या भूमि के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

विद्या भूमि के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
छिंदवाड़ा
11-Jul-26
छिंदवाड़ा

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत पौधरोपण अभियान के पखवाडे का शुभारंभ किया। शाला के चेयरमैन डॉ शेषराव यादव एवं प्रशासिका डॉ. विजया यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार उक्त अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों के नेतृत्व में कक्षा 10 वीं के छात्र छात्राओं ने खुनाझिर स्थित हमारे हनुमान मंदिर परिसर एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित करते हुए फलदार, छायादार, एवं व्यवसायिक उपयोगी वृक्षों का रोपण किया। छात्रों ने अन्य सभी को भी पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। इस पखवाड़े के अंतर्गत आगामि दिवसों में भी षाला के छात्र छात्राओं द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। 
Share News On