Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

8 मार्च रविवार को गांधीगंज से निकलेगा रंग पंचमी चल समारोह

8 मार्च रविवार को गांधीगंज से निकलेगा रंग पंचमी चल समारोह
छिंदवाड़ा
07-Mar-26

3 बड़ी गैर से होगी रंगों की बरसात, बड़ी संख्या में होली खेलने जुटेंगे युवा

छिंदवाड़ा

रंगपंचमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 8 मार्च को चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत गांधीगंज से होगी और शहर के मुख्य मार्गों से होकर दशहरा मैदान में रंग गुलाल उत्सव के साथ समापन होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि इंदौर की तर्ज़ पर बीते चार सालों से छिंदवाड़ा में रंगपंचमी मनाने का क्रम निरंतर जारी है। रंगपंचमी के अवसर पर आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए गत दिनों बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्य व्यापारी और विभिन्न संगठनों के सदस्यगण उपस्थित थे। 

आयोजन समिति के सदस्य नरेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि रंगपंचमी के अवसर पर पांचवें वर्ष में ऐतिहासिक चल समारोह की शुरुआत गांधीगंज से होगी। यह चल समारोह शहर के मुख्य मार्गों श्याम टाकीज, चारफाटक, पावर हाउस, छोटी बाजार, फव्वारा चौक होकर दशहरा मैदान पहुंचेगा। इस दौरान तीन बड़ी गैर से रंगों की बरसात होगी। डीजे धमाल के साथ उत्सव में करीब 40 टन गुलाल भी उड़ाया जाएगा। आयोजन समिति ने नागरिकों से रंगपंचमी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आग्रह किया है।
Share News On