Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिला यादव समाज ने होली पंचमी मनाई

जिला यादव समाज ने होली पंचमी मनाई
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
छिंदवाड़ा

यादव समाज ने धरमटेकरी स्थित अटल पार्क में शनिवार को रंग पंचमी मनाई। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बच्चों महिलाओं तथा युवाओं ने अटल पार्क स्थित वाटर पार्क में रेन डांस पर खूब नाचे। सामाजिक संस्था द्वारा इस अवसर पर भोजन व्यवस्था के साथ पकवानों का स्वाद भी उपस्थित बंधुओं ने चखा। जिला अध्यक्ष अनिल यादव एवं साथियों ने प्रत्येक वर्ष और रंग पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाने का निश्चय किया। श्री यादव ने कहा कि त्योहार एक-दूसरे से जुडने का अवसर देते हैं अतः अधिक से अधिक संख्या में अगले वर्ष सभी सामाजिक बंधु सहभागिता दें। कार्यक्रम में श्रीमती स्मृति यादव, यादव समाज की महिला अध्यक्ष आशा यादव, पप्पू यादव नगर कांग्रेस अध्यक्ष, संजीव रंगू यादव सभापति नगर निगम, दीपा यादव नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा यादव समाज के पदाधिकारी बंटी यादव, लवकेश यादव, दीपक यादव, गुड़ु यादव, सचिन यादव संदीप यादव, राहुल यादव, अनुराग अरुण यादव समाज के वरिष्ठ राजेंद्र यादव सेवक यादव,केवल यादव इत्यादि सभी उपस्थित रहे।


Share News On