Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने किया लाइनमेनों का सम्मान और दिलाई शपथ

सांसद ने किया लाइनमेनों का सम्मान और दिलाई शपथ
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
छिंदवाड़ा

लाइनमेन दिवस के इस विशेष अवसर पर मैं हमारे बिजली क्षेत्र के अग्रिम पंक्ति के नायकों यानी आप सभी को तहे दिल से सलाम करता हूँ। आप केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला हैं। तेज धूप हो, कड़कड़ाती ठंड हो, या फिर तूफानी रात, आप लोग बिना अपनी जान की परवाह किए, बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने खजरी चौक स्थित प्रशासनिक भवन परिसर में लाइनमैन दिवस का आयोजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कही। साथ ही उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त कियें गए। अधीक्षण अभियंता श्री सिन्हा द्वारा कम्पनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता आई.ए.एस. का संदेश वाचन किया गया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए सभी को आमंत्रित भी किया।

सांसद ने किया लाइनमेनों का सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद बन्टी विवेक साहू एवं माननीय जनप्रतिनिधि गण तथा वृत्त के अधीक्षण अभियंता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात इस अवसर पर उपस्थित वृत्त के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 लाइनमैनों को मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एवं माननीय जनप्रतिनिधि गण तथा वृत्त के अधीक्षण अभियंता द्वारा अपने वक्तव्य में लाईनमैनो के कार्यों की सराहना करते हुए विद्युत सुरक्षा तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करने हेतु कहा गया। साथ ही इस अवसर पर कार्यालय द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं आपात स्थिति में जीवनरक्षक प्रक्रिया सीपीआर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
 
प्रशासनिक भवन परिसर में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

विदित हो कि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, छिंदवाड़ा द्वारा विद्युत मत्रांलय भारत सरकार तथा उर्जा विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार 07 मार्च को खजरी चौक स्थित अपने प्रशासनिक भवन परिसर में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बन्टी विवेक साहू सांसद जिला छिंदवाड़ा पांढुरना, शेषराव यादव भाजपा जिला अध्यक्ष छिन्दवाडा, विक्रम अहके महापौर नगर निगम छिन्दवाडा, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, अजय सक्सेना, रमाकांत पटेल, संजय सक्सेना तथा माननीय जनप्रतिनिधि, ठेकेदार के जनप्रतिनिधि, आउटसोर्स एंजेसी के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ वरिष्ठ लाईन कर्मचारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकम में वृत्त के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सिन्हा, एस. बी. इनवाती एवं कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में कार्यपालन अभियंता मुकेश चौरे द्वारा आभार प्रदर्शन के दौरान सभी लाईन कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करने हेतु सलाह देते हुए सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

Share News On