भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने दी रंगपंचमी एवं महिला दिवस की शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के समस्त नागरिकों को रंगपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में श्री यादव ने कहा कि रंगपंचमी का पर्व सनातन संस्कृति की जीवंत परंपराओं और उत्सवधर्मिता का प्रतीक है। भारतीय सनातन परंपरा में प्रत्येक पर्व केवल उत्सव ही नहीं होता, बल्कि वह समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देता है। रंगपंचमी का पर्व भी जीवन को आनंद, उल्लास और भाईचारे के रंगों से भरने की प्रेरणा देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कामना की कि रंगपंचमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए तथा समाज में एकता, सद्भाव और समरसता का वातावरण और मजबूत हो।
सशक्त महिला से ही मजबूत समाज का निर्माण
यह सत्य है कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार की आधारशिला रखती है। सशक्त परिवारों से ही मजबूत समाज का निर्माण होता है और मजबूत समाज ही समृद्ध और विकसित राष्ट्र की नींव रखता है। इसलिए महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति से जुड़ा हुआ विषय है। विश्व महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना होगा जहां हर बेटी को शिक्षा, अवसर और सुरक्षा मिले, ताकि वह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। विश्व महिला दिवस के इस अवसर पर मैं जिले की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। नारी शक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण ही सशक्त समाज, सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला है।