सांसद ने विभिन्न समाजों के सामाजिक बंधुओं की ली बैठक
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
सहस्त्र चंडी महायज्ञ का दिया न्यौता
छिन्दवाड़ा
रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई है। महायज्ञ में अधिक से अधिक लोगों को पुण्य लाभ दिलाने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू लगातार सामाजिक संगठनों और विभिन्न समितियों की बैठके लेकर लोगों को आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रहे है।

बैठकों में सांसद बंटी विवेक साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की संपूर्ण जानकारी देते हुए सामाजिक बंधुओं को आमंत्रण पत्र देकर इस महायज्ञ में सादर आमंत्रित किया। उन्होंने बैठकों में बताया कि आप लोगों के द्वारा हमेशा ही उन्हें सहयोग प्रदान किया गया है। इस सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में भी आप लोगों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना है। उक्त निःशुल्क महायज्ञ में यजमानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें इच्छुक व्यक्ति सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में अपने फार्म जमा कर सकते है। इस अवसर पर सभी सामाजिक संगठनों के सामाजिक बंधुओं ने सांसद बंटी विवेक साहू को उनकी की ओर से इस महायज्ञ में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर छिन्दवाड़ा शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें सत्कार होटल में सकल जैन समाज एवं गणेश चौक में यज्ञ सेनी गुप्ता समाज और सांसद कार्यालय में राजपुत समाज की बैठकों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठकों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा, चंद्रकुमार चंदू जैन,पंकज पाटनी,मीनू सिंघई, रत्नेश जैन, विजय झांझरी, अभय जैन, अशोक वैद्य, प्रदीप स्नेही, कस्तूर चंद जैन, अनिल सिंघई, राजेंद्र पाटोदी, अशोक बाकलीवाल, विशाल जैन,राजू पाटनी, अनिल बज, तरुण जैन, शैलेन्द्र जैन पायल वाला, गुल्लू पाटनी, विशाल पाटोदी, विपुल पाटनी, राजेश बाकलीवाल, मोनू लुहाड़िया, प्रदीप गुड्डा, सहित बड़ी संख्या मे जैन बंधु और मनोज गुप्ता,ओम गुप्ता एवं राजपुत समाज के वरिष्ठ सामाजिकबंधु सहित बड़ी संख्या में अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।