Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गुजराती समाज ने 88 यूनिट रक्तदान कर मनाया फाल्गुन उत्सव

गुजराती समाज ने 88 यूनिट रक्तदान कर मनाया फाल्गुन उत्सव
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
छिंदवाड़ा

गुजराती समाज छिंदवाड़ा एवं गुजराती युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 7 मार्च को एक विशाल रक्तदान शिविर एवं जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समाज के संरक्षक सुरेश भाई मेहता, रमेश भाई परमार उपाध्यक्ष केदार शाह, सचिव योगेश पटेल, मनोज बाटविया, महेश चौहान, श्रीमती भूषिता परमार, ज्योति राठौड़ द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया। समाजसेवा एवं मानवता की भावना से प्रेरित इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. भाविन शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में लगभग 88 रक्तदाताओं ने आगे आकर 88 यूनिट रक्तदान किया। विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि इन 88 रक्तदाताओं में बड़ी संख्या में महिला रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 15 यूनिट रक्तदान किया।

महिलाओं ने यह संदेश दिया कि वे भी समाजसेवा एवं मानवता के कार्यों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में सक्षम हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। इस महिला रक्तदाता दल का नेतृत्व  श्रीमती सपना बाटविया ने किया। पुरुष वर्ग में एस राधाकृष्णन उम्र 62 वर्ष सबसे वरिष्ठ रक्तदाता रहे जिन्होंने अन्य युवाओं के समक्ष एक सक्षम उदाहरण प्रस्तुत किया ।

इस पूरे कार्यक्रम में विशेष मनोज भाई बाटविया एवं जतिन भाई सावला द्वारा अपनी-अपनी धर्मपत्नि को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रक्तदान कराया गया कल 15 सामाजिक महिलाओं ने रक्तदान किया एवं मनीष भाई भट्ट द्वारा 54 वां रक्तदान किया गया एवं एक जागरूक नागरिक के दायित्व का निर्वहन किया । उन्होंने बताया कि 15 वर्ष की उम्र से वे सतत रक्तदान करते आ रहे हैं।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में  फाल्गुन शाह ने प्रेरक एवं प्रभावशाली भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एक जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय पैथोलॉजी लैब द्वारा विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांचें अत्यंत रियायती दरों पर की गईं। इस संबंध में पार्थ बटाविया अध्यक्ष युवा मंडल ने बताया कि इस कैंप का लाभ 54 व्यक्तियों ने लिया। लोगों ने अपने स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति जानने में विशेष रुचि दिखाई ताकि यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आए तो समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेकर उसका उपचार कराया जा सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुजराती समाज छिंदवाड़ा की कार्यकारिणी के अशोक पटेल, हसमुख मेहता, कल्पेश पटेल, भाविक शाह ने युवा मंडल को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। गुजराती युवा मंडल के सदस्यों अव्वल भाई शाह, पारस भाई शाह, तेजस शाह, श्रीमती हीना शाह, गुंजन मेहता,अमीषा शाह तथा जैमीन शाह  ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और इसे समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाया। गुजराती समाज द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को एक कॉफी मग उपहार स्वरूप भेंट किया। जिला अस्पताल छिंदवाड़ा की रक्तदान टीम एवं स्टाफ ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह आयोजन समाज में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ ।
Share News On