Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ओबीसी महासभा ने निष्पक्ष जांच को लेकर सौंपा ज्ञापन

ओबीसी महासभा ने निष्पक्ष जांच को लेकर  सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
छिंदवाड़ा

ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा के नेतृत्व में चौरई के ग्राम मेहगोरा में 5 मार्च को हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्री वर्मा ने बताया कि  आरोपीगणों द्वारा अभी मनोज एवं उनके परिवार के लोगांे को जान से खत्म करने की धमकी दी जा रही है एवं क्षेत्र में भय और आतंक का वातावरण बना हुआ है । ओबीसी महासभा ने ज्ञापन सौंपकर इस घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की है । इस अवसर पर ओबीसी महासभा  के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा, झमकलाल सरेयाम पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत छिंदवाड़ा, रंजीत रविकर अध्यक्ष एस.सी. मोर्चा, दिनेश वर्मा अध्यक्ष किसान मोर्चा, इंजी. डी.पी. वर्मा, शिवनाथ वर्मा, मनोज वर्मा, रामकुमार वर्मा, मुकेश वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, राकेश वर्मा, तुलसीराम वर्मा, रज्जू वर्मा, राधेश्याम वर्मा, जयनाथ वर्मा, राजकुमार वर्मा, नीलेश वर्मा सहित अन्य सामाजिक बंधु और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share News On