अनगढ़ हनुमान मंदिर में मनी रंग पंचमी
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
छिंदवाड़ा
स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में होलिका दहन के पांचवे दिन शनिवार को महिला मंडलों ने रंग पंचमी उत्सव मनाया। दोपहर 3 बजे से सदगुरु परिवार के द्वारा परम पूज्य नागेन्द्र ब्रह्मचारी की उपस्थिति प्रारंभ हुआ। रंगपंचमी महोत्सव में महिला मंडलों के द्वारा फाग गायन कर रंग गुलाल के साथ हर्षाैल्लास के साथ मनाया गया जिसमें राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नगर के सभी महिला मंडलों को आमंत्रित किया गया था। उपस्थित श्रद्धालुओं ने फाग और होली भजन गाकर राधा कृष्ण संग रंग पंचमी उत्सव मनाया। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
