Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जन अभियान परिषद ने किया समाज में बदलाव लाने वाली 15 महिलाओं का सम्मान

जन अभियान परिषद ने किया समाज में बदलाव लाने वाली 15 महिलाओं का सम्मान
छिंदवाड़ा
07-Mar-26

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जन अभियान परिषद की संगोष्ठी

छिंदवाड़ा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शासकीय पी जी कॉलेज छिंदवाड़ा में जन अभियान परिषद ने संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कामकाजी महिलाओं के अलावा ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर बदलाव लाया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने संगोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि यह दिन उन सभी महिलाओं को याद करने और सराहने का है, जिन्होंने शिक्षा, खेल, विज्ञान, कला, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर अवसर, वेतन और नेतृत्व की जगह मिलनी चाहिए।

परामर्श दाता रोटेरियन विनोद तिवारी ने कहा आज जन अभियान परिषद द्वारा हर स्तर पर मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है हमें खुशी है कि आज ऐसी संघर्षशील महिलाओं को जिन्होंने समाज में अपने प्रयासों से बड़ा बदलाव लाई है उन्हें मंच से सम्मानित किया गया। परामर्शदाता श्यामल राव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं है, यह महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाने और उन्हें समान अवसर देने का दिन है। यह हमें याद दिलाता है कि महिलाओं का सशक्त होना समाज की प्रगति के लिए जरूरी है। परामर्शदाता श्रीमति तृप्ति सिंह ने कहा कि अपने जीवन में महत्वपूर्ण महिलाओं को धन्यवाद दें और उनकी भूमिका की सराहना करें। अंत में आशीष साहू ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के समाजसेवी प्रस्फुटन ,नवांकुर संथाओं के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सहित सम्मानित होने बाली महिलाओं में श्रीमती जयश्री घोड़े, प्रियंका पवार, ज्योति परमार, श्रीमती कामिनी कहार, श्रीमती सरिता दुबे, शीतल श्रीवास, ज्योति चौकसे, कमलेश्वरी वर्मा, शिवांगी वानखेडे, रीना सोमकुवर, आयूषा सरसबार, संगीता डोले, किरण बट्टी, रामेश्वरी को सम्मानित किया गया।
Share News On