Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

संकल्प शाला परिवार ने मनाया होेली पर्व

संकल्प शाला परिवार ने मनाया होेली पर्व
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
छिंदवाड़ा
संकल्प इंग्लिश मीडियम स्कूल जमुनिया जेठू में शाला परिवार द्वारा शनिवार को होली पर्व बड़े उत्साह से मनाया गया ! इस अवसर पर विद्यालय में होली थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिससे बच्चों की रचनात्मकता को अभिव्यक्ति का अवसर मिल सके। इसके उपरांत शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा होली थीम पर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने लायक था। कार्यक्रम   में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी द्वारा आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम उपरांत स्वल्पाहार पश्चात 4 बजे होली उत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया  उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में शाला संचालक डी पी मालवीय, प्रधान पाठिका सपना विश्वकर्मा , कीर्ति  यादव, प्रीति विश्वकर्मा, अपूर्वा विश्वकर्मा, आशी विश्वकर्मा, भारती लाजबंशी, कुंती धुर्वे, आदि सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |


Share News On