Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शनिवार को राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस के आंदोलनकारियों को संबोधित

शनिवार को राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस के आंदोलनकारियों को संबोधित
छिंदवाड़ा
16-Jan-26

छिन्दवाड़ा

भाजपा सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनेगा) में बदलाव कर काम के कानूनी अधिकार को समाप्त करने एवं इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई मौतों तथा प्रदेश में पानी की गुणवत्ता को लेकर व्यापक स्तर पर विरोध जिला, ब्लॉक, शहर व क्षेत्रीय स्तर पर किया जाएगा। इसी के तहत 17 जनवरी शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक पर सामूहिक उपवास किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे एवं चौरई विधायक सुजीत चौधरी आदिवासी ब्लॉक बिछुआ में आयोजित उपवास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अन्य विधायकगण भी अपने-अपने क्षेत्रों में उपवास पर बैठेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने समस्त विधायकगण, प्रभारीगण, पर्यवेक्षगण, ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, समस्त मोर्चा संगठन के जिला व ब्लॉक अध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठों के जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों से आग्रह किया है कि लगातार कार्यक्रम आयोजित करें। शहरी, ग्रामीण एवं क्षेत्रीय स्तर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में बदलाव कर काम के कानूनी अधिकार को समाप्त करने को लेकर आमजन को अवगत कराया जाए। इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई मौतों तथा प्रदेश में पानी की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों, पुरानी बस्तियों, झुग्गी बस्तियों, प्रदूषित जल स्रोतों के नजदीक क्षेत्रों, नालों, सीवेज लाइनों व औद्योगिक अपशिष्ट निकट स्थित क्षेत्रों में पहुंचकर पानी की जांच कराना व साक्ष्य तैयार कर भाजपा शासित नगरीय निकायों का घेराव कर व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा।

आज शहर कांग्रेस रखेगी उपवास

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि गांधी चौक (फव्वारा चौक) पर 17 जनवरी  शनिवार को प्रातः 11 बजे से अपराहृ 04 बजे तक गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष उपवास का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के उदबोधन का सीधा प्रसारण स्क्रीन पर किया जाएगा। श्री यादव ने समस्त कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने समय पूर्व उपवास स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है।
Share News On