एमआरआई मशीन को भाजपा सांसद ने धंधे में तब्दील कर लिया: सुनील उइके
छिंदवाड़ा
16-Jan-26
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने एमआरआई मशीन निःशुल्क जिले की जनता के लिए मेडिकल कॉलेज को प्रदान की थी। इसीलिये मशीन संचालन की सम्पूर्ण जवाबदेही मेडिकल कॉलेज व शासन की बनती है। भाजपा सांसद ने कहा कि वर्ष 2023 में नकुलनाथ सांसद थे, यह बात बिल्कुल सही है। किन्तु उस दौरान केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार थी, यह बात राजनीति के नवजात को समझनी चाहिए। किन्तु दुर्भाग्य की बात यह है कि उन्हें इतना भी याद नहीं हैं, आखिर वे क्या लेकर बयान देते हैं? उक्त वक्तव्य जामई विधायक सुनील उइके ने सांसद के बदजुबानी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्त किए।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के द्वारा जिले की जनता के लिए एमआरआई मशीन मेडिकल कॉलेज को निःशुल्क भेंट की थी, ताकि जनता को निःशुल्क जांच का लाभ प्राप्त हो, तब नेताद्वय ने किसी भी शुल्क पर सहमति नहीं दी थी, क्योंकि उन्होंने निः शुल्क मशीन भेंट की थी, जिसके संचालन जिम्मेदारी मेडिकल की थी। वर्ष 2023 में अगर टेंडर हुआ और दरें तय की गई तो इसके लिए सीधे तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि मेडिकल कॉलेज प्रदेश सरकार के अधीन आता है, यह बात प्रत्येक शिक्षित वर्ग समझता है, लेकिन भाजपा सांसद नहीं समझें, क्योंकि उनकी भाषा, मर्यादा .और शैक्षणिक अध्ययन शून्य है। बौद्धिक विकास के लिए संस्थागत शिक्षा नितांत आवश्यक है। शिक्षा किसी भी संस्थान से प्राप्त की जा सकती है..किन्तु संस्कार एक ही स्थान से मिलते हैं। कमलनाथ एवं नकुलनाथ को शेख कहने वाले शेखचिल्ली कान खोलकर सुन लें, कि चरित्र का प्रमाण पत्र उन्हें जारी करने का अधिकार नहीं होता जिनके चरित्र को जनता ने खुली आंखों से देखा और कानों से सुना है।
आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले सांसद
विधायक सुनील उइके ने जारी बयान में आगे कहा कि आदिवासियों की जमीन हड़पने से लेकर अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए कॉलोनाइजरों से कमीशन मांगने वाले मौजूदा सांसद ने एमआरआई मशीन को व्यवसाय में तब्दील कर दिया। जब जिले के व्यवसायीक परिवारों में भी भय का माहौल है कि पता नहीं कौनसी जमीन पर कब्जा हो जाए। लोग सतर्क रहें और सावधान रहें३क्योंकि जो निरूशुल्क प्रदान की गई मशीन पर भी रोजगार करना चाहता है वह पैसों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसीलिये माननीय नकुल-कमलनाथ जी के द्वारा जिले की जनता को निरूशुल्क प्रदान की गई एमआरआई मशीन का व्यवसायीकरण होने से बचाना नितांत आवश्यक है। जनहित में समर्पित चीजों का व्यवसायीकरण करना भाजपा अच्छी तरह जानती है।